फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 470 परिषदीय स्कूलों को दिया गोद, अब एपआरपी बनाएंगे निपुण विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए ब्लॉकों में तैनात एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) अब अपने क्षेत्र के 10 विद्यालयों को निपुण विद्यालय के रूप में विकसित करेंगे। इन विद्यालयों को मार्च 2024 तक विकसित करने का लक्ष्य तय किया गया है। करीब 470 परिषदीय स्कूलों को गोद दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में लगभग 47 एआरपी नियुक्त हैं। जो स्कूलों का मार्गदर्शन करते हैं। शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए यह काम किया जा रहा है। अब एआरपी को 10 विद्यालय गोद दिए गए हैं। चयनित स्कूलों में विद्यार्थियों को कक्षा के अनुरूप दक्ष बनाना होगा। विद्यार्थियों की भाषा और गणित के विषयों पर विशेष ध्यान देना होगा। जिससे वे उस विषय में दक्ष बने। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष पांडेय ने बताया कि शासन से निर्देश आए हैं। जिसके अनुपालन में एआरपी को निर्देशित किया गया है। एआरपी को 470 विद्यालयों गोद दे दिए हैं। चयनित स्कूलों को यह एआरपी निपुण बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें