फिरोजाबाद। शासन ने जिले में लॉकडाउन के दौरान गरीब, जरूरतमंद एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दी गई शासकीय मदद की जानकारी मांगी है। प्रदेश सरकार ने गत 24 मार्च को लागू हुए लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, जरूरतमंद एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दी गई आर्थिक मदद की जानकारी मांगी है। खास तौर पर लाभार्थी मनरेगा श्रमिक, दिहाड़ी एवं पथ विक्रेताओं की सूची तलब की है। शासन के निर्देशों के बाद विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों में कर्मचारी लाभार्थियों का डाटा तैयार करने में जुटे रहे।