फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीय पर गूंजी शहनाई, शादी समारोह की धूम

विज्ञापन
अक्षय तृतीया के अवसर पर पूजा अर्चना करते लोग। अमर उजाला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में मंगलवार को अक्षय तृतीया की धूम नजर आई। शादी देर शाम तक शादी समारोह की बाजार में दिन भर खरीदारी हुई। सामाजिक संस्थाओं ने सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। मैरिज होम, धर्मशाला, रिसॉर्ट, होटल फुल हो गए थे। मंगलवार को काफी शादियां थीं।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया के मौके पर शहर से देहात तक शादी समारोह की धूमधाम नजर आई। शादी समारोह की होटल, मैरिज होम, रिसोर्ट, धमशालाओं में कल से तैयारियां चल रही थीं। शहर के शास्त्री मार्केट, सदर बाजार में दिन भर खरीदारी के चलते भीड़ नजर आई। सोने-चांदी, कपडे, एलईडी, फर्नीचर सहित कई दुकानें गुलजार रहीं।

ब्यूटी पार्लरों में भी भीड नजर आई। होटल, मैरिज होम में सुबह से सजावट व लाइट, साउंड, स्टॉल लगाने का कार्य शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। शाम होते ही शहर की सड़कों पर शहनाई गूंजी। शादी समारोह में शामिल बराती जमकर नाचे। शहर व देहात क्षेत्रों में शादी समारोह की धूम रही।
विज्ञापन


महाराजा दक्ष सेवा समिति ने अक्षय तृतीया के अवसर पर सर्व समाज सामूहिक विवाह का आयोजन सावित्री सेवा सदन में कराया जिसमें समिति ने 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। अध्यक्षता कालीचरन राजौरिया ने की।

संचालन हरगोविंद सिंह ने किया। मौके पर भंवर सिंह, हेमंत प्रजापति, राजपाल प्रधान, संजय प्रजापति, कृष्ण मुरारी प्रजापति, लक्ष्मी नारायन प्रजापति, भूरी सिंह शामिल रहे।

अक्षय तृतीय के अवसर पर कृष्णा पाड़ा स्थित मंदिर श्री बिहारी जी महाराज में श्रद्धालुओं की कतार लगी। श्रद्धालुओं ने बिहारी महाराज के अलौकिक दर्शन किए। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण में श्री बांकेबिहारी के जयकारों से गूंज उठा। बिहारी जी के दर्शनों को सुबह आठ बजे से एक बजे तक, शाम चार बजे से रात नौ बजे तक दर्शनों को भीड़ उमड़ी।

श्री राधाकृष्ण मंदिर में सुबह 11 बजे महंत पंडित विजय उपाध्याय ने हवन पूजन कराया। ठाकुर जी की आरती के बाद सत्तू का प्रसाद वितरण हुआ। रात नौ बजे तक मंदिर में श्रद्धालु उमड़े। सुभाष पालीवाल, अनिल बौहरे, मनीष पालीवाल, अनिल पालीवाल, राजेश वर्मा, आशीष बंसल मौजूद रहे।

राधामोहन महाराज मंदिर में श्री राधामोहन के चरणों के दर्शनों को सुबह से देर शाम तक कतार लगीं। राधामोहन महाराज के जयकारे लगाए। पं. श्याम भारद्वाज, शिव भक्त कल्लू दीक्षित, अतुल अग्रवाल, महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें