फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया के मरीजों को मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा

विज्ञापन
बागपत, एंबुलेंस - फोटो : self
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन ने 108 एंबुलेंस की सेवाओं का दायरा बढ़ा दिया है। अभी तक दुर्घटना में घायल हुए मरीज या फिर गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को अस्पताल तक लाने के लिए ही 108 एंबुलेंस का प्रयोग किया जाता था, मगर अब डेंगू और मलेरिया से पीड़ित मरीजों को एंबुलेंस की सुविधा मिलेेगी।
विज्ञापन


संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत रविवार से हो चुकी है। ऐसे में मच्छरों से होने वाले रोगों के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत होने पर एंबुलेंस की सेवाओं का दायरा बढ़ा दिया है। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया एवं जापानी इंसेफ्लाइटिस मलेरिया के रोगियों को एंबुलेंस अस्पताल तक ले जाएगी। इसके लिए 108 नंबर पर फोन करना होगा।

सीएमओ डॉ. एके दीक्षित का कहना है कि एंबुलेंस का दायरा बढ़ा दिया गया है। इससे संचारी रोग से पीड़ित मरीज को सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इसका फायदा देहात क्षेत्रों के मरीजों को सीधे तौर पर मिलेगा। अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


रोग से बचने को रखें ख्याल
फिरोजाबाद। नोडल अधिकारी डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि कृत्रिम रूप से एकत्र पानी में पनपने वाले एडीज मच्छर के काटने से डेंगू एवं चिकनगुनिया की बीमारी होती है। यह मच्छर दिन में काटता है। साफ और ठहरे हुए पानी में पैदा होने वाले एनाफ्लीज मच्छर के काटने से मलेरिया होता है। गंदे पानी में पैदा होने वाले क्यूलेक्स मच्छर के काटने से जापानी बुखार होता है। यह रात में काटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें