फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिले की 4,006 रसोइयों को मिला रक्षाबंधन का उपहार

Sun, 23 Aug 2026 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत परिषदीय एवं अनुदानित विद्यालयों में बच्चों के लिए मिड-डे-मील तैयार करने वाली रसोइयों के लिए यह रक्षाबंधन खुशियां लेकर आया। रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिले की 4,006 रसोइयों को सरकार की ओर से नई सुविधाओं और बढ़ी हुई वित्तीय सहायता का लाभ सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए महापौर कामिनी राठौर ने चारों सौगातों को रक्षाबंधन का अमूल्य उपहार बताया। सदर विधायक मनीष असीजा ने रसोइयों की निष्ठा की सराहना करते हुए उनकी तुलना यशोदा मां से की और कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में उनका योगदान अतुलनीय है।

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि अब इनका मासिक मानदेय बढ़ाकर 3 हजार रुपये कर दिया गया है। प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होगा। किचन वस्त्र/यूनिफॉर्म के लिए एक हजार रुपये की वार्षिक सहायता और किसी दुर्घटना की स्थिति में आश्रित परिवार को 2 लाख रुपये का सुरक्षा कवच मिलेगा। कार्यक्रम में बीएसए अनिल कुमार, अजय कुमार, रुद्र नारायण शुक्ला, प्रदीप सिंह और प्रशांत सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




जसराना में बांटे गए कैशलेस कार्ड

जसराना। तहसील जसराना में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड बांटे गए। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी और नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि विद्यालय के बच्चों की सेहत संभालने वाली रसोइयां समाज और शिक्षा व्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं। वक्ताओं ने कहा कि जो रसोइयां हमारे नौनिहालों का ख्याल रखती हैं, सरकार ने उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की चिंता कर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें