फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अराजकता फैलाने पर जिला पंचायत सदस्य, पार्षद सहित 32 नामजद

Sun, 23 Jun 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अराजकता फैलाने पर जिला पंचायत सदस्य, पार्षद सहित 32 नामजद
विज्ञापन

- बंदी की मौत के बाद हुए बवाल में थाना दक्षिण प्रभारी निरीक्षक ने दर्ज कराया मुकदमा
- नगर मजिस्ट्रेट, एसएचओ, एसआई, हैंड कांस्टेबल, राहगीर बवाल में हुए घायल
- एक सरकारी बाइक जलाई, पांच वाहन तोड़े, मौके से दो बाइकें बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के हिमांयूपुर चौराहे पर बंदी आकाश की मौत के बाद हुए बवाल, पथराव, फायरिंग के मामले में जिला पंचायत सदस्य प्रवेश कुमारी, पार्षद संघ मित्रा सहित 32 नामजद और 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पथराव करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित संगीन धाराओं में थाना दक्षिण प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना में नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी रामगढ़, एसआई व कांस्टेबल एवं राहगीर घायल होने के कारण उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना दक्षिण के नगला पचिया निवासी बंदी आकाश की मौत के बाद हिमांयूपुर चौराहे पर शव को रखकर जाम लगाने के दौरान बवाल के मामले में थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्रपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह हमराही पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान हिमांयूपुर चौराहे पर एकत्रित लोगों ने एक बाइक के साथ लाठी, डंडे, सरिया ईट, पत्थर एवं जूते चप्पल लेकर उक्त लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इससे क्षेत्र में बवाल मच गया। इसमें एक बाइक को आग लगाने के साथ पांच वाहनों व एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बाजार बंद हो गया। इसमें घायल नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी रामगढ़ प्रदीप कुमार, एसआई देवेश कुमार एवं हेड कांस्टेबल मोहन श्याम एवं हिमायूंपुर निवासी राहगीर संजय पुत्र आजाद सिंह घायल हो गए। इन सभी का उपचार सरकारी ट्रॉमा सेंटर में कराया है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस घटनाक्रम में नगला करन सिंह निवासी सोबरन सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रवेश कुमारी, सुषमा कुमारी, भीमनगर निवासी पार्षद संघ मित्रा, बबलू कुमार कटरा मोहल्ला, सोनू उर्फ सतेंद्र, चंद्रवार गेट निवासी निगम वाल्मीकि, गुलाब संत नगर,भोजपुरा निवासी योगेश गौतम, हेमेंद्र सिंह, रानू, महेंद्र की पत्नी, बंटी, गगनदीप, रंजीत, आदेश कुमार, सुजाता, सैलई निवासी नत्थू, नगला मिर्जा बड़ा निवासी हिमांशु, मोनू, सोनू आजाद, सौरभ बाउन्सर, बंटी, सोना, गुड्डू, हर्षवर्धन, धर्मसागर, जगदीश, हरेंद्र, लालाराम,अरविंद, धर्मवीर का लड़का के साथ 20 से 25 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एबुलेंस चालक ने दस नामजद, 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
फिरोजाबाद। हिमांयूपुर चौराहे पर हुए बवाल के मामले में थाना उत्तर के सत्यनगर टापाकलां निवासी 108 एंबुलेंस चालक रिंकू कुमार ने हेमेंद्र सिंह, गगनदीप, गुलाब सिंह, निगम वाल्मीकि, बबलू, हिमांशु, सौरभ बाउंसर, सोनू उर्फ सतेंद्र, जगदीश, नत्थू के अलावा 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से एंबुलेंस पर पथराव करके सरकारी संपत्ति के नुकसान पहुंचाने, 7 लॉ क्रमिनल अमिटमेंट एक्ट सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें