फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से बकाए पर कटे कनेक्शन स्थाई रूप से होंगे खत्म

विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिन उपभोक्ताओं का बकाए पर विभाग ने कनेक्शन काट दिया है, इसके बावजूद तीन माह से बकाया बिल अभी तक जमा नहीं है। आने वाले दिनों में ऐसे उपभोक्ताओं की मुश्किल बढ़ने वाली है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग ने बड़े उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरचार्ज समाधान योजना लागू की थी। इसके बावजूद हजारों ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने योजना का लाभ लेने को पंजीकरण तक नहीं कराया। विभाग ने ऐसे सैकड़ों उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं।

तमाम उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके कनेक्शन कटे तीन माह होने जा रहे हैं। अभी तक उन्होंने बकाया बिल जमा कर कनेक्शन नहीं जुड़वाया है। इसका मतलब साफ है कि बिजली चोरी कर रहे हैं। अत: उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। एमडी एसके वर्मा ने समस्त अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, एसडीओ व अवर अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि तीन माह से बकाए पर कनेक्शनों को मीटर व केबल उतारकर स्थाई रूप से विच्छेदन कर दें। इनके खिलाफ आरसी जारी कर तहसील से रिकवरी कराई जाए।
विज्ञापन


इस संबंध में अधीक्षण अभियंता सुनील सक्सेना का कहना है कि ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कराई जा रही है, जिनके कनेक्शन कटे तीन माह होने जा रहे हैं। अभी बकाया बिल जमा नहीं किया है। उनके खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन स्थाई रूप से काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें