फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रांसफाॅर्मर फटने से 3 मजदूर झुलसे

Fri, 29 Sep 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मक्खनपुर क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर नवादा गांव के पास लालजी कोल्ड स्टोरेज के गेट पर लगा ट्रांसफाॅर्मर शुक्रवार सुबह आठ बजे फट गया। घटना में कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले 3 मजदूर झुलस गए। तीनों मजदूरों को ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया। इसमें से एक को भर्ती किया गया है। आगरा एत्मादपुर के गांव नगला लाले निवासी 35 वर्षीय श्रीभगवान ने बताया कि वह, अखिलेश कुमार और तरुण कुमार कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करते हैं। तीनों स्टोरेज परिसर में बने आवास में ही रहते हैं। सुबह गेट के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे। इस बीच ट्रांसफाॅर्मर फटने से तेल के छींटे उनके ऊपर गिरे। श्रीभगवान अधिक झुलस गए थे। उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें