फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आमौर से सिरसागंज दवा लेने आईं 3 बालिकाएं लापता

Wed, 11 Oct 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। क्षेत्र के गांव आमौर से घर से दवा की कहकर निकलीं 3 बालिकाओं का 24 घंटे के बाद भी कोई पता नही चला तो परिजन ने उनकी गुमशुदगी सिरसागंज थाने में दर्ज कराई है। आमौर निवासी समशीरा वेगम ने सिरसागंज थाने में बताया कि 9 अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजे उनकी बेटी खूखी (17) व नातिन काजल (17) घर से दवा लेने की कहकर निकली थीं। उनके साथ पड़ोसी की बेटी तमन्ना (18) भी थी। देर शाम तक जब तीनों बालिकाएं घर नही पहुंची तो घर वालों को चिंता हुई। घर के लोगों ने हर जगह तलाश किया। लेकिन उन तीनों का कोई पता नही चला। वहीं रिश्तेदारों ने भी कोई जानकारी नहीं दी इसके बाद समशीरा बेगम ने सिरसागंज थाने में तीनों बालिकाओं की गुमशुदगी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें