फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 26 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र, नहीं खुला खाता

Tue, 17 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
नामांकन पत्र पर मोहर लगवाने प्रत्याशियों के प्रतिनिधि।
विज्ञापन
जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले दिन मंगलवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ। वहीं, पूर्व मंत्री जयवीर सिंंह, पूर्व विधायक अजीम भाई, बसपा के खालिद नसीर, राघवेंद्र सिंह समेत 26 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया गया है। नामांकन पत्र खरीदने वालों को सघन तलाशी के पश्चात ही प्रवेश दिया गया। नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम सहित फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

नामांकन के पहले दिन मुख्यालय पर पुलिस फोर्स, प्रशासन की टीमें सुबह दस बजे से सक्रिय हो गईं थी। मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्ग को बैरियर लगाकर बंद कर दिया। वहीं जिला मुख्यालय व विकास भवन की ओर जाने वाले लोगों के लिए रास्ता खोल दिया था। फीरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर रवींद्र मांदड़, सहायक बीडीओ राजेश कुमार से सपा प्रत्याशी अजीम भाई, खालिद नसीर बसपा और बलवीर सिंह भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी, दीपक शर्मा मनुवादी पार्टी, कौशल किशोर उपाध्याय राष्ट्रीय सवर्ण दल व मोहम्मद शहजाद खां इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, राम गोपाल राठौर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, निर्दलीय अमित गर्ग, फईमउद्दीन भगवानदास निर्मल, राजकिशोर, शिकोहाबाद में एसडीएम प्रेमचंद्र यादव से तीन, टूंडला एसडीएम संगम लाल यादव से पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, हिंद समाज पार्टी के नंदराम सहित तीन नामांकन पत्र ले गए। जसराना एसडीएम महेंद्र सिंह से जन अधिकार मंच से जय कुमार व भारतीय समाज पार्टी से विजेंद्र सिंह, कांग्रेस से विद्याराम वर्मा, सिरसागंज विधानसभा से भाजपा से पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, बसपा प्रत्याशी राघवेंद्र सिंह सहित छह नामांकन पत्र ले गए। आरओ एवं एआरओ के साथ टीमें नामांकन पत्रों के सेट बनाने में जुटे रहे।
व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
नामांकन के लिए सिविल लाइंस स्थित मुख्यालय पर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने सीडीओ प्रभांशु श्रीवास्तव के साथ एसपी आरए अमर सिंंह, सिटी संजीव वाजपेयी, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ वीके तिवारी ने किया।
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय में रही भीड़
जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों की बैंक में चालान फीस जमा कराने के लिए मुहर लगवाने ही वालों की भीड़ रही। रिटर्टिंग अफसर के कक्ष तक कोई नहीं पहुंच पा रहा था। इसके कारण लिपिक सुभाष यादव के समक्ष भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें