फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यमुना के जंगल में हो रहा था मिट्टी का खनन, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यमुना के बीहड़ में मिट्टी के खनन की सूचना पर लाइनपार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक यमुना के जंगल से मिट्टी का अवैध खनन करके बिक्री के लिए लेकर जा रहा था। आरोपी के कब्जे से ट्रैक्टर ट्रॉली भी बरामद की है।
विज्ञापन

लाइनपार थानाध्यक्ष अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि दतौजीकलां रेलवे पुल के पास से ट्रैक्टर ट्रॉली को रुकवाने के साथ ही एक युवक को पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम कुंवरपाल बताया। जो लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव नया बांस का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के कब्जे से ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की है। ट्रॉली में खनन की मिट्टी भरी थी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें