फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव और फायरिंग में 25 लोग घायल

Sat, 07 Mar 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 रंगों के त्योहार होली पर दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटी छपैटी में रंग डालने को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हो गई। वहीं नारखी, एका और फरिहा क्षेत्र में मारपीट के दौरान फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। झगड़े में 25 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटी छपैटी में रंग डालने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पहले मारपीट फिर पथराव और फायरिंग होने लगी। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को लाठियां भांज कर खदेड़ा।  एका के गांव झाल गोपालपुर में होली को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। वहीं नारखी में पथराव फायरिंग और मारपीट के दौरान मोतीलाल, अमितादेवी घायल हो गईं। गांव पचवान में हुए विवाद के दौरान राजेंद्र व संतोष घायल हुए। लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला संतनगर निवासी नीरज, सुभाष, नीरु व बबलू, मथुरा नगर निवासी संजय व पप्पू, बसईमोहम्मदपुर के शंकरपुर निवासी सत्यप्रकाश व अंबरवती, आगरा के बरहन एत्मादपुर निवासी रमेश व राकेश, नगला बरी निवासी राहुल, डीएम कंपाउंड दबरई निवासी वीरेंद्र, नई बस्ती निवासी गिरीश चंद्र गुप्ता व अमित गुप्ता को रंग डालने को लेकर दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर कोतवाल दक्षिण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पचोखरा निवासी सुखवीर, हिमायूंपुर निवासी ईश्वरी देवी, भूरी सिंह व शिव कुमार को भी मारपीट में घायल हो गए। किशननगर निवासी सनि, सवितानगर निवासी कैलाश, मंजू को घायल कर दिया। वहीं फरिहा क्षेत्र के गांव कोडर में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। उत्तर क्षेत्र के ममता नगर निवासी सुनीता, शांति की पिटाई कर दी गई। वहीं टूंडला में थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने गांव के ही चीनूराम को पीट दिया। गांव ठार हरव में पातीराम का पुत्र करुआ घर के बाहर अपने साथियों के साथ होली खेल रहा था, तभी उसके ऊपर गांव के ही राजू ने कीचड़ डाल दी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। करुआ और पातीराम घायल हो गए। थाना टूंडला में सांवले प्रसाद रोड पर हुरियारों के दो गुट भिड़ गए। जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

लूट कर भाग रहे बदमाशों को दबोचा
फीरोजाबाद। कोटला-नारखी मार्ग पर लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उनकी पिटाई करने के साथ ही पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पचोखरा निवासी एक युवक को कोटला रोड पर दो युवकों ने रोक लिया। उससे आगे छोड़ने की बात कहते वह उसकी बाइक पर बैठ गए। कुछ दूर चलने के बाद युवकों ने अपने रखे तमंचे निकाल लिए और लूटपाट शुरू कर दी। बाइक सवार युवक ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। उन्होंने बदमाशों की घेराबंदी कर दबोच लिया। पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें