फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 मिशन निदेशक के आदेश 24 घंटे में बेअसर 

Wed, 26 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
स्वास्थ्य मिशन निदेशक के आदेश के बाद भी जिला अस्पताल में नहीं बदली गई टूटी मेज।
विज्ञापन
 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक आलोक कुमार ने निरीक्षण के दौरान जो दिशा निर्देश दिए थे 24 घंटे में ही बेअसर हो गए। जिला अस्पताल मंगलवार को भी जिला अस्पताल में वही अव्यवस्थाएं नजर आईं, जिन्हें सुधार के लिए कहा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को भी बरामदे के बाहर फुटपाथ सजाकर मरीजों को एक्सरे रिपोर्ट बांटी गईं।  अस्थिरोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर टूटी कुर्सियां नहीं बदली गईं। ओपीडी के मरीज जमीन पर बैठकर चिकित्सक का इंतजार कर रहे थे। औषधि विभाग के बाहर पड़ी खराब स्ट्रेचर नहीं बदली गई। महिला अस्पताल की टीवी एमडी के जाते ही बंद हो गई। निरीक्षण के दिन फुल ड्रेस में नजर आ रहे चिकित्सक व पैरा स्टाफ की मंगलवार को यूनिफार्म गायब हो गई। 
महिला अस्पताल में रहा संपूर्णा क्लीनिक फेल
महिला अस्पताल में संपूर्णा क्लीनिक पूरी तरह फेल रहा। एमडी ने मरीजों के कार्ड बनाने को कहा था, बुधवार को संपूर्णा क्लीनिक के कार्ड नहीं बनाए गए। इन कार्ड पर मरीज का वजन, ब्लड प्रेशर आदि जरूरी जानकारी के कालम हैं। काउंसलर और स्टाफ नर्स ने बताया कि हमें जानकारी नहीं यह संपूर्णा क्लीनिक आखिर है क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें