फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: समाधान दिवस में 232 शिकायतें आईं, 23 का हुआ निस्तारण

Sun, 04 Feb 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पांचों तहसीलों में प्रशासन के अफसरों को 232 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें से 23 का निस्तारण किया जा सका। डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार एवं एसएसपी सौरभ दीक्षित ने टूंडला तहसील में जनता की फरियाद को सुना। 131 शिकायतों में से नौ निस्तारित की जा सकीं। शेष को एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के आदेश दिए। डीएम ने टूंडला तहसील में शिकायतों को सुनना प्रारंभ किया तो कतार लग गई। एक दो नहीं बल्कि शिकायतें 131 तक पहुंच गई। अधिकतर शिकायतें अवैध कब्जे,विद्युत, राजस्व, राशन, जलभराव, ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी,जमीन के विवाद,अतिक्रमण आवास, शौचालय एवं अवैध खनन की रहीं। तहसील में दिए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी मास्टर ट्रेनर रणजीत सिंह से ली। डीएम ने एसडीएम शिव ध्यान पांडेय एवं सीओ अनिवेश कुमार को तहसील दिवस के बाद आने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण कराएं। एसएसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ दीक्षा जैन, सीएमओ रामबदन राम,केएम सिंह, एसडीएम शिवध्यान पांडेय, तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार हेमंत सिंह एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर तहसील में एसडीएम कृतिराज ने जनता की शिकायतों को सुना। 30 शिकायतों में से चार का मौके पर निस्तारण किया। शिकोहाबाद तहसील में एसडीएम आदेश सिंह सागर व सीओ ने जब शिकायतें सुनीं। 32 शिकायतों में पांच निस्तारित कीं। जसराना तहसील में एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने संपूर्ण समाधान में 15 शिकायतों को सुना और तीन को निस्तारित किया। सिरसागंज तहसील में एसडीएम विवेक राजपूत ने संपूर्ण समाधान में 10 फरियादी आए इसमें से दो का मौके पर निस्तारित कर दिया।





बर्ड फ्लू के लक्षण मिले तो तुरंत बताएं
टूंडला। डीएम ने बर्ड फ्लू की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए अफसरों से कहा कि आमजन को बर्ड फ्लू के प्रति जागरूक करें। ग्रामीण जनता से आह्वान किया कि यदि कहीं लक्षण दिखाई दें तो तत्काल अफसरों को बताएं। सीवीओ से कहा कि वह मुर्गी फार्मों की जांच करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें