फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रित गोवंश के भरण पोषण में सहयोग की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के पशु पालन एवं पशु चिकित्सा विभाग ने पशु प्रेमियों से गोवंश आश्रय स्थल पर रखे गए गोवंश के लिए पशु चारा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। सीवीओ ने इस आश्रय का एक पत्र मंगलवार को जारी किया है। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभंजन शुक्ला के अनुसार जिले के विभिन्न हिस्सों में 43 निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल एवं तीन वृहद स्थलों पर करीब 3961 गोवंश रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के चलते उक्त गोवंश को भरण पोषण के लिए हरा चारा एवं भूसा आदि की मांग बढ़ गई है। जिले के पशु प्रेमियों को जारी पत्र में सीवीओ ने निराश्रित गोवंश के भरण पोषण के लिए हरा चारा एवं भूसा आदि उपलब्ध कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें