फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शहर की घनी आबादी में 300 एकड़ नजूल की भूमि पर कब्जा

Sun, 10 Mar 2024 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नजूल की भूमि को हथियाना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर जमीन की प्रकृति बदल दी गई। शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में करीब 300 एकड़ भूमि अतिक्रमण व कब्जे की चपेट में है। विभाग इस भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन जमीन कब्जामुक्त नहीं हो पा रही है। करोड़ों की कीमत वाली बेशकीमती भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए निगम ने राजस्व विभाग से सहयोग मांगा है। वर्ष 2015 में निगम क्षेत्र में शामिल हुईं 13 ग्राम पंचायतों में करीब 300 एकड़ से ज्यादा भूमि पर अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण है। जिन नई आबादी क्षेत्रों में निगम के स्वामित्व वाली भूमि पर अतिक्रमण है, उनमें ढोलपुरा, विभवनगर, थाना रसूलपुर के सामने स्थित एक कांच इकाई के नजदीक भूमि के अलावा बासठ, सूर्यनगर व निगम से सटी ग्राम पंचायत सोफीपुर में भी लगभग 40 एकड़ से ज्यादा बेशकीमती भूमि शामिल है। विभिन्न इलाकों में स्थित करोड़ों की कीमत वाली भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शिकोहाबाद एवं फिरोजाबाद तहसील प्रशासन से पैमाइश कराई जा रही है।
विज्ञापन

-
एक लाख वर्ग फीट भूमि कराई कब्जा मुक्त
नगर निगम द्वारा बीते दिनों चलाए गए विशेष अभियान के दौरान लगभग एक लाख वर्ग फीट सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। इसमें बच्चू बाबा स्कूल के पीछे करीब 4400 फीट भूमि, कहैंयानगर में 2250 वर्ग फीट, दतौजी में 20000 फीट, नगला पान सहाय में 25000 वर्ग फीट, ककरऊ कोठी स्थित 3200 वर्ग फीट भूमि को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही टापा खुर्द एवं जलेसर रोड स्थित खत्ताघर की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।-

घनी आबादी भूमि पैमाइश में बाधा
जिन इलाकों में निगम के स्वामित्व वाली सरकारी संपत्ति है। उन इलाकों में बीते दो-तीन साल में ही घनी आबादी हो चुकी है। एक-एक भूखंडों की कई-कई बार खरीद फरोख्त होने के कारण पैमाइश का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन


-
कई इलाकों में निगम के स्वामित्व वाली भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें हैं। आधा दर्जन क्षेत्रों में कब्जा की शिकायतों के चलते राजस्व विभाग से पैमाइश कराई जा रही है। पैमाइश के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

कामिनी राठौर, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें