तहसील के मीटिंग हाल में आयोजित तहसील दिवस में क्षेत्र के 210 लोगों ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इसमें से 14 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। डीएम ने विकास कार्यों में लापरवाही व समस्याओं के निस्तारण में कोताही बरतने पर नाराजगी जताई।
तहसील दिवस में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने फरियादियों के कई-कई बार शिकायतें लेकर आने पर नाराजगी जताई। सबसे अधिक शिकायतें बिजली, पानी, कब्जे की रहीं। कब्जे की शिकायतें आने पर डीएम ने खासी नाराजगी जताई। उन्होंने लेखपालों को कब्जे होने पर जमकर लताड़ा। पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुजीत कुमार, उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. संजीव वर्मा, तहसीलदार रमाशंकर, मत्स्य अधिकारी किशन शर्मा आदि थे।
टूंडला में डीएम स्वयं चेकिंग कराएंगे बिजली
जिलाधिकारी ने बिजली विभाग, शिक्षा विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं आकर टूंडला में बिजली चेकिंग कराएंगे।