फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

209 के चालान, 52 के काटे जाल

Fri, 06 Nov 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात माह के तहत पुलिस ने शुक्रवार को आगरा गेट चौकी के सामने परमिट वाहनों के जाल काटे। वहीं बिना हेलमेट लगाए बाइक चला लोगों के चालान काटे गए। 
विज्ञापन


अभियान की शुरुआत सीओ सिटी राजेश चौधरी के  नेतृत्व में की गई। आगरा गेट पुलिस चौकी के सामने टीएसआई मनोज यादव ने पुलिस फोर्स के साथ 52 परमिट वाहनों के जाल कटवाए। सीओ सिटी राजेश चौधरी ने बताया कि जिन वाहनों के जाल काटे गए थे, उनसे कोई जुर्माना नहीं वसूला गया है।
विज्ञापन


जिन बाइक सवार युवकों ने हेलमेट का प्रयोग नहीं किया था उनके चालान काटने के साथ ही जुर्माना वसूला गया है। नगर क्षेत्र में करीब 209 बाइक सवारों के चालान करने के साथ ही 33 हजार नौ सौ रुपये का समन शुल्क वसूला गया है।
विज्ञापन


आज आटो चालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
सीओ सिटी ने बताया कि शनिवार को आटो चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जिन आटो मेें म्यूजिक सिस्टम लगा मिलेगा उसका चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें