फीरोजाबाद। मिशन 2017 फतह करने के लिए सर्व समाज के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मजबूत कार्यकर्ताओं को बूथ से जोड़ा जाए। इसमें 50 प्रतिशत युवाओं की भागेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
यह बात बसपा बसपा संगठन की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि आगरा, अलीगढ़, कानपुर व लखनऊ के जोन कोआर्डिनेटर, दक्षिण भारत के चार राज्यों के प्रभारी डा. अशोक सिद्धार्थ ने कही। रविवार को बसपा कोआर्डिनेटर योगेश प्रताप सिंह बघेल के कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के जिला कमेटी के सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर पार्टी को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी के गठन करने का कार्य करें। बूथ स्तर की बैठकों में मंडल कोआर्डिनेटर, जोन कोआर्डिनेटर, जिलाध्यक्ष, क्षेत्र विधानसभा अध्यक्ष और सेक्टर कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की देखरेख में बूथ कमेटी का गठन किया जाए। आगरा जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह बघेल, मंडल कोआर्डिनेटर डा. ज्ञानसिंह, जिलाध्यक्ष चौ. सालिग सिंह, खालिद नसीर, देवेंद्र बघेल, प्रमोद बघेल, त्रिलोकचंद्र, संजीव शर्मा, पवन दीक्षित, श्योराज जीवन, अनिल गौतम, विजयपाल सिंह, डा. हरीसिंह, सुशील सविता, बृजेश वरुण, वीरी सिंह आनंद आदि मौजूद थे।