फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसफाबाद पर होगा 35 करोड़ से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आसफाबाद चौराहे पर जाम की समस्या के निदान के लिए सदर विधायक मनीष असीजा ने भूमि पूजन कर ओवरब्रिज कार्य का शुभांरभ कराया। ओवरब्रिज निर्माण पर 35 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


आसफाबाद चौराहे पर रेलवे क्रासिंग के पास आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि 35 करोड़ के बजट से 7.5 मीटर चौड़े ओवरब्रिज का निर्माण होगा। रेलवे लाइन के ऊपर का निर्माण कार्य रेलवे विभाग तथा दोनों तरफ की एप्रोच रोड का निर्माण कार्य उप्र राज्य सेतु निगम के माध्यम से कराया जायेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर, संचालन सत्यवीर गुप्ता ने किया। मौके पर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर दिलीप मिश्रा, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश यादव , भाजपा के बृजप्रांत मंत्री और लोकसभा पालक अश्वनी भारद्वाज, रामनिवास गुप्ता, सुनील शर्मा, राजेन्द्र बौहरे, अनिल भारद्वाज, धर्मेन्द्र शर्मा, रविंद्रलाल तिवारी, देवेश भारद्वाज, प्रेमचंद शंखवार, रविंद्र शर्मा, अंकित तिवारी, पवन दीक्षित, प्रकाश भारद्वाज, केशवदेश शंखवार, मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन गांवों को शहर से जोड़ेगा ओवरब्रिज रेलवे ओवरब्रिज बनने से फतेहाबाद, शमशाबाद होते हुए धौलपुर (राजस्थान), फतेहाबाद-पिनाहट होते हुए अंबा, मुरैना (मध्य प्रदेश), फतेहाबाद होते हुए भिंड, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के लिये आवागमन सुगम होगा।

इसके साथ लाइनपार के गांव खंजापुर, तोतलपुर, नगला चूरा, चंद्रवार, शंकरपुर, गाजीपुर, जमालपुर, तिवारी गढ़ी, मटसैना, इटौरा, कोलामई, दतावली, लढूपुर, चकरपुर, नसीरपुर, जहाँगीरपुर, बसई मोहम्मदपुर का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें