सिरसागंज। सिरसागंज नगर में पुलवामा में हुऐ आतंकवादी हमले पर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को नगर में जहां एक ओर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पनाह देने वालों के विरुद्ध नारे लगाए वहीं जन एकता संगठन के सदस्यों ने विजय चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका।
रविवार को सिरसागंज में पुलवामा हमले के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में बौबी राईन, इरफान फारूकी, रियाजुददीन राईन, मुनशार फारूकी, रियाज मंसूरी, शाका फारूकी, नकीर प्रधान, इम्मू सभासद, जायेद अली शामिल रहे।
वहीं जन एकता सेवा संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता आशा पोरवाल ने की। बैठक में जहां सदस्यों ने हमले में शहीद हुए सैंनिकों को श्रद्धांजलि दी।
वहीं सरकार से आतंकवादियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। संगठन के सदस्यों ने विजय चौक पर पहुंच कर पाकिस्तान का पुतला फूंका और आतंकवाद के विरुद्ध नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में संस्थापक जेपी सिंह चौहान, उपाध्यक्ष आरसी गुप्ता, राजेश कुशवाह, विशाल प्रताप सिंह, अमन प्रताप, कौशल, कासदा वानो, अमिता पोरवाल, रीता कौशल, विमलेश चौहान शामिल रहे।