फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 200 मेधावी छात्राओं को सर सैयद अवार्ड से किया सम्मानित

Mon, 19 Oct 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर सैयद वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पालीवाल हॉल में सर सैयद डे मनाया गया। कार्यक्रम में 200 मेधावी छात्राओं को सर सैयद अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय शायरा हिमांशी बाबरा ने अपने कलाम पेश कर लोगों का मनमोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के विधि संकाय के डीन प्रोफेसर मोहम्मद मोअज्जम खान ने किया। प्रोफेसर मोहम्मद मोअज्जम खान ने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने शिक्षा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सपना था कि देश का हर बच्चा शिक्षित हो। हाजी रिजवान परवेज ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है।
डॉ. रेहान फारूक ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के साथ उनकी शैक्षिक जरूरतों को प्राथमिकता देनी चाहिए। बनारस से आए जिला जज एमए अंसारी और रिचार्ज खान ने भी विचार रखे। आलम मुस्तफा याकूबी ने सर सैयद अहमद खान के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डॉ. जफरुल इस्लाम ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रतिदिन समय निकालने की अपील की। चेयरमैन हाजी रिजवान परवेज ने अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता एफएडॉ. रेहान फारूक रहे। संचालन समिति के सचिव असलम भोला ने किया।
इस अवसर पर हकीम रियाज उल हसन, नुसरत इकबाल, नासिर खान, मुमताज अहमद, खुशनुमा बेगम, गुलाम जिलानी, सलमान खान, शान मोहम्मद, सलमान सिद्दीकी, आमिर खान, सैफ, डॉ. वसीम मलिक, डॉ. मोहम्मद आरिफ, सूफी फैसल और वकील खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें