फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश, जगह-जगह फूंके गए पुतले

विज्ञापन
Pulwama attek - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलवामा में जवानों पर हुए हमले के बाद लोगों में आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा बरकरार है। रविवार को कई स्थानों पर पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके गए।
विज्ञापन

कांशीराम साहब जन्मोत्सव समिति ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। अध्यक्ष रोशनलाल, मेघ सिंह, सूर्यकांत मौजूद रहे। शहीद भगतसिंह ग्रुप के सदस्यों ने पाकिस्तान का पुतला गांधी चौराहे पर जलाया। लोकदीप यादव, गौरव परिहार, हर्षप्रताप मौजूद रहे।

एसआरके कालेज के छात्रों ने एक जानवर के फोटो पर इमरान खान का चित्र लगाकर विरोध किया। पुतला दहन करने वालों में गौरव, अजय, निखिल मौजूद रहे। जिला राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर के नेतृत्व में गांधी पार्क चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। रविंद्र राठौर, जनवेद राठौर, रामकिशन, पंकज राठौर, प्रदीप राठौर शामिल रहे। बजरंग दल प्रांत गौ रक्षा प्रमुख पंडित वीनेश भाई के नेतृत्व में पुतला लेकर जुलूस निकाला।
विज्ञापन


वैदिक संस्कार जागरण मंच के सभी सदस्यों ने शोकसभा की। प्राइवेट चिकित्सक संगठन ने जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में शोकसभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डीआर वर्मा, सर्वेश कुमार, भानुप्रताप सिंह मौजूद रहे।

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने पेमेश्वर गेट पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दुर्गेश चित्तोड़िया, आसिफ आदि उपस्थित रहे। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुरई के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। सूर्य कुमार वर्मा, गजाधर सिंह, रवींद्रनाथ गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें