फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संसाधनों के अभाव में 160 कॉलेज नहीं बन सकेंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा 2023 के लिए बनने वाले परीक्षा केंद्रों की सूची से जिले के 160 विद्यालय बाहर हो गए हैं। इन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए गुणांक भेजे हैं। वर्तमान में 389 विद्यालयों में से ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 549 विद्यालय संचालित हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 84 हजार छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही है। केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों आदि की तैनाती के लिए भी शिक्षक व कर्मचारियों का बोर्ड की वेबसाइट पर डाटा अपलोड किया जा रहा है। विभाग की ओर से भी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस समय परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया जोरों पर हैं। इसके लिए सभी 549 विद्यालयों की पूरी जानकारी बोर्ड को भेजी गई थी।
बोर्ड ने जिले के 160 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर कर दिया है। ये सभी विद्यालय केंद्र बनने के मानक पूरा नहीं कर रहे हैं। इस तरह से अब शेष 389 विद्यालयों में से परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। गुणांक मिलने के बाद सभी मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया जाएग। बोर्ड जानकारी के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

- बोर्ड परीक्षा की सूची से बोर्ड ने मानक पूरा न करने वाले विद्यालयों को बाहर कर दिया है। अब बोर्ड की ओर से भेजे गए गुणांक के आधार पर ही शेष विद्यालयों में से परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची शासन स्तर से जारी होगी। - निशा अस्थाना, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें