फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो करोड़ रुपये की लूट...आरोपियों से 16 लाख और बरामद, खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच छुपा रखी थी रकम

Sun, 30 Nov 2025 10:44 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

गुजरात की कंपनी के कर्मचारी से करीब दो करोड़ रुपये की लूट हुई थी। वारदात में शामिल आरोपियों से पुलिस ने 16 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। अब तक पुलिस एक करोड़ से अधिक की नकदी बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद की गई रकम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर 30 सितंबर 2025 को गुजरात की वित्तीय प्रबंधन का काम करने वाली जीके कंपनी के कर्मी से हुई लगभग दो करोड़ रुपये की लूट में 16 लाख रुपये और बरामद किए हैं। शुक्रवार को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लिए गए दो शातिर अभियुक्तों की निशानदेही पर 16 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। अब तक कुल 1 करोड़ 78 लाख 8 हजार रुपये करीब का कैश पुलिस बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन


एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 15 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लिए गए अभियुक्त तुषार निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद को लेकर मक्खनपुर थाना इंस्पेक्टर चमन शर्मा की टीम गाजियाबाद गई। वहां तुषार ने अपने घर घर से करीब 100 कदम दूर स्थित एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच गड्ढे में दबाकर छुपाए गए 10 लाख रुपये बरामद कराए। 

इसी प्रकार अभियुक्त दुष्यंत निवासी खैर, अलीगढ़ को लेकर पुलिस अलीगढ़ गई। दुष्यंत ने अपने घर से आगे, खैर टेटीगांव रोड पर स्थित एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच ईंट से दबाकर रखे गए 6 लाख रुपये बरामद कराए। बरामदगी के बाद दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने शनिवार को ही जेल में फिर से दाखिल करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें