फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य के आश्वासन पर माने कर्मचारी, एक माह के लिए हड़ताल स्थिगित

विज्ञापन
medical college strike - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा व सीएमएस डॉ. आरके पांडेय के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। प्राचार्य और सीएमएस ने कर्मचारियों से एक माह का समय मांगा है। इस पर कर्मचारियों ने एक माह के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है।
विज्ञापन


अस्पताल के कर्मचारियों को स्वशासी मेडिकल कालेज में बिना विकल्प भरवाए स्थानांतरित कर दिया है। स्वशासी मेडिकल कालेज से ही मार्च माह का वेतन भी जारी कर दिया था। ऐसे में कर्मचारियों को अपने नियमितीकरण का डर सताने लगा। इसके बाद कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

सुनवाई नहीं हुई तो विगत छह दिन से सुबह 10 से 12 बजे तक हड़ताल करने लगे। शनिवार को प्राचार्य संगीता अनेजा वं सीएमएस डॉ. आरके पांडेय धरना स्थल पर पहुंचे। आश्वासन दिया कि शासन को उनकी समस्या से अवगत कराएंगे। इसके लिए एक माह का समय चाहिए। प्राचार्य के आश्वासन पर कर्मचारी मान गए और धरना खत्म कर अपने कार्यों पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें