फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव ले जा रही एंबुलेंस आगे जा रहे वाहन में घुसी, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस आगे जा रहे वाहन में घुस गई। हादसे में एंबुलेस सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सुशांत (45) पुत्र अजीत कुमार 1-ए ,175 होस्टल रोड उत्तम नगर पश्चिमी दिल्ली में रहते थे। कुछ दिन पूर्व बिहार के सीवान निवासी उनकी सास उसके यहां आई थीं। शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। सुशांत पत्नी अमृता (40) के साथ एंबुलेंस से शव लेकर बिहार जा रहे थे। लंबी दूरी होने के कारण एंबुलेंस में दो चालक इंदर (30) पुत्र यमुना प्रसाद निवासी जनकपुरी दिल्ली और सुशील (28) पुत्र वीरसिंह निवासी नागलोई दिल्ली सवार थे।

जब एंबुलेंस नसीरपुर थाना क्षेत्र में सिकंदरपुर के पास पहुंची, तभी चालक को झपकी लगने से आगे जा रहे किसी बड़े वाहन में घुस गई। जानकारी पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में सुशांत की मौत हो गई। तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही दिल्ली और बिहार से दोनों ही परिवार के लोग फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गये। उधर थाना पुलिस ने एंबुलेंस में रखे शव को दूसरी एंबुलेंस से बिहार भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें