फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जीत पर बजे ढ़ोल-नगाड़े, जमकर की आतिशबाजी

विज्ञापन
BJP - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 फिरोजाबाद। देश में भाजपा को मिले बहुमत और फिरोजाबाद लोकसभा पर भाजपा प्रत्याशी डा. चंद्रसेन जादौन की जीत पर शुक्रवार को जगह-जगह जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे चलाए और मिठाई बांटी। सुभाष तिराहे पर भाजयुमो ने आतिशबाजी की।
विज्ञापन


सुभाष तिराहे पर भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, महापौर नूतन राठौर, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के साथ पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। कोटला चुंगी चौराहो पर भाजपा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, लोकसभा मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित किया।

महापौर नूतन राठौर, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नानकचंद्र अग्रवाल, महानगर कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, विकास पालीवाल, हेमंत गुप्ता, अंकित गुप्ता, पार्षद प्रमोद राजौरिया, हरिओम वर्मा, हिमांशु वशिष्ठ, दीपक राठौर आदि उपस्थित रहे। दबरई पर भाजपा के बृजप्रांत मंत्री अश्वनी भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, पवन दीक्षित, गल्ला तिलहन दाल व्यापार समिति ने भाजपा की जीत पर 51 किलो मिठाई बांटी।
विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असन ने भाजपा प्रत्याशी चंद्रसेन जादौन के निवास पर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। ब्रजक्षेत्र मंत्री गुलजार अंसारी, लोकेश गुप्ता, अनवर खान, अनवर खान मौजूद रहे। मोहल्ला सुभाष कालोनी वाल्मीकि बस्ती में रामखिलाड़ी वाल्मीकि ने मिष्ठान वितरण किया। राहुल वाल्मीकि, राकेश, मोहन, प्रदीप, विजय वाल्मी क मौजूद रहे। भाजपा पूर्व प्रवक्ता केडी जाटव, धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र सुमन ने हर्ष जताया है।

चुल्हावली गांव में भी मनाया जश्न
टूंडला। नगर के चुल्हावली में जन कल्याण विकास एवं सुधार समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान सिंह, विधिक सलाहकार रविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, भगवती, मुरारीलाल कपूर, सौदान सिंह, उत्तम सिंह, असित कुमार ने मिठाई बांटी।

मोदी जैसा कोई दूसरा प्रधानमंत्री नहीं : महीपाल
टूंडला। ब्लाक अध्यक्ष महीपाल निषाद ने कहा कि देश की जनता पूरी तरह से समझ चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कोई दूसरा नेता नहीं है। जयप्रकाश सविता, मलखान सिंह यादव, वीनेश चौहान, निशांत पचौरी मौजूद थे।

भाजपा की जीत पर अस्पताल परिसर में बांटी मिठाई
शिकोहाबाद। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिवमंगल पांडेय के नेतृत्व में संयुक्त चिकित्सालय परिसर में भाजपा की जीत पर मिठाई बांटी गई। सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता, डॉ. दीपक तिवारी, डॉ. शिवेंद्र चौहान, डॉ.आरसी केशव, विनीत शुक्ला, डॉ. टीडी सिंह मौजूद रहे। मोहल्ला शंभूनगर में अनिल जैन के नेतृत्व में नगेंद्र जैन, हीरालाल, आलोक, अशोक शर्मा मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें