फिरोजाबाद/मक्खनपुर। पुलवामा में जवानों पर आतंकी हमले के विरोध में सोमवार को आसफाबाद और मक्खनपुर के सदर बाजार बंद रहा। लोगों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया। साथ ही भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
मक्खनपुर के गांव नगला मवासी में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने जयराम राजपूत प्रखंड संयोजक के अगुवाई में पाकिस्तान की सरकार का पुतला फूंका गया। मंडल महामंत्री भाजपा मुकेश राठौर, प्रांजुल गुप्ता, तेजेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
सोवीराज एजूकेशनल इंस्टीट्यूट फरीदा के छात्रों ने आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस में पट्टिका लेकर छात्र राष्ट्रगीत गा रहे थे। रैली में राघवेंद्र प्रताप सिंह, सोवेंद्र यादव, अविनाश यादव आदि उपस्थित रहे।
फिरोजाबाद में आदर्श जनहित पार्टी ने श्रद्धांजलि सभा की। इस दौरान सतेंद्र, सुनील कुमार, राजू, विकास आदि उपस्थित रहे। कायस्थ महासभा द्वारा गांधी पार्क चौराहे पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। किड्स कार्नर स्कूल के प्रशासक मयंक भटनागर सहित कई लोग उपस्थित रहे।