फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो को दूर तक घसीट ले गई बस, रेलवेकर्मी की मौत

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर के पायनियर तिराहे के पास मंगलवार को छिबरामऊ डिपो की बस की चपेट में आने से टेंपो सवार रेलवेकर्मी की मौत हो गई। टेंपो चालक सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


शिकोहाबाद से सवारियों को भरकर टेंपो फिरोजाबाद की ओर आ रहा था। टेंपो जैसे ही मक्खनपुर में पायनियर तिराहे के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रही छिबरामऊ डिपो की बस ने चपेट में ले लिया। करीब सौ मीटर तक टेपों को घसीटते हुए ले गया।

टेंपों सवार थाना मक्खनपुर के नगला तुरकिया निवासी प्रमोद (45) की मौत हो गई। प्रमोद रेलवे में ग्रप सी में कर्मचारी हैं। रसूलपुर क्षेत्र के न्यू रसूलपुर निवासी पवन गुप्ता (26), चंद्रावरनवाल पत्नी पवन कुमार, आसफाबाद निवासी मुन्नालाल (55), मनोज कुमार (25), मनोज की की बेटी मुस्कान (5),टेंपो चालक राधेश्याम घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लाई। हालत गंभीर होने के कारण दो को आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने रोडवेज बस पकड़ ली है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें