फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खुले में शराब पीने पर 1334 हिरासत में, 956 का हुआ चालान

Sat, 04 Apr 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कोतवाली सिरसागंज में निरुद्ध खुलेआम शराब पीने के आरोप में पकड़े गए आरोपी। स्रोतः पुलिस - फोटो : कोतवाली सिरसागंज में निरुद्ध खुलेआम शराब पीने के आरोप में पकड़े गए आरोपी। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खुलेआम शराब पीकर सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। शुक्रवार और शनिवार को बड़े स्तर पर ऑपरेशन क्लीन चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने कुल 1334 व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम से देर रात तक चले अभियान में पुलिस ने रिकॉर्ड 775 व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। इनमें से 532 लोगों का पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया। शनिवार की कार्रवाई में 559 को हिरासत में लिया गया। इनमें से 424 का चालान काटा गया। वहीं, शेष व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी से होने वाली छेड़खानी या विवाद की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें