फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में तेज अंधड़, 500 गांवों की बिजली आपूर्ति गुल

विज्ञापन
barish - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार की रात में तेज आंधी और मंगलवार अलसुबह रिमझिम बारिश ने गर्मी से राहत दी। मौसम सुहावना हो गया। हालांकि गेहूं की पकी फसल खड़ी है इससे किसान परेशान हैं। तेज आंधी से सैकड़ों गांवों में सुबह तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। सोमवार रात आंधी के चलते शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सबस्टेशन बंद कर दिए गए। लेबर कॉलोनी सबस्टेशन के अंतर्गत गल्ला मंडी फीडर की सप्लाई मंगलवार सुबह तक चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


तेज आंधी में ग्रामीण क्षेत्रों में गौंछ, मटसैना, किंदरपुर, लुहारी, नगला चूरा, मोहम्मदपुर, जाटऊ, कोटला, उखांड़, नसीरपुर, करहल, सिरसागंज टाउन सहित 24 से अधिक फीडरों पर ब्रेकडाउन हो गया। 500 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक पोल भी टूटने की जानकारी है।

अप्रैल माह में तापमान 35 से 40 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह नौ बजे से ही सूरज की तपिश शरीर को जला रही है। 15 दिन से भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल था। सोमवार की रात से मौसम ने अचानक करवट बदली। रात में तेज आंधी आई इसके बाद मंगलवार को सुबह से रिमझिम बरसात हुई। रिमझिम बरसात से मौसम सुहावना हो गया। नारखी, एका, खैरगढ़, फरिहा, कोटला सहित ग्रामीण क्षेत्रों किसानों की गेहूं की पकी फसल खड़ी थी। बारिश से किसान परेशान हैं इससे फसल को नुकसान हो सकता है।

रात में तेज आंधी आने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के कई फीडरों पर ब्रेकडाउन हो गया। सुबह पेट्रोलिंग कराने के बाद दोपहर तक सभी फीडर नार्मल करा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एके वर्मा, अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें