फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं, निर्भिक होकर करेंगे मतदान, लोगों को भी करेंगे प्रेरित

विज्ञापन
Aprajita - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित झा क्लासेज पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को मतदान करने एवं अपने अभिभावकों को जागरुक करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


शिक्षिका प्रीती जैन ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अपने देश के भविष्य की खातिर एक दिन निकालना चाहिए। 23 अप्रैल को लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाएं। शिक्षिका नीलम झा ने समझाया कि अपने आस-पड़ोसियों एवं अभिभावकों को भी मतदान के लिए भेजें।
विज्ञापन


सबसे पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। इस दौरान प्रांशी गुप्ता, रीता आर्या, राजेश्वरी उपस्थित थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें