फिरोजाबाद। पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों की शहादत के बाद सुहागनगरी में विरोध प्रदर्शन और श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी कई स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं।
जिला मोहर्रम कमेटी के कैंप कार्यालय दरगाह हजरत इमामउद्दीन शाह मोहल्ला शीशग्रान में हुई बैठक में अध्यक्ष इकबाल उद्दीन ने कहा कि सैनिक हमारे देश की रक्षा के लिए जान न्यौछावर कर देते हैं। संयोजक सूफी गुलाम समदानी, गुड्डू मियां, सूफी गुलाम, हसनैन मियां, सज्जाद मियां, अब्बास मियां, मोरिस सर, रमीज, आसिफ हसनैन आदि उपस्थित रहे।
केसरिया हिंदुस्तान निर्माण संघ द्वारा गांधी पार्क पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष राजू, मनोज यादव, गौरीशंकर, महक पचौरी, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित रहे। उप्र निर्माण मजदूर सभा की शोकसभा में श्रमिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया। राधेश्याम, प्रभूदयाल प्रजापति, राजू भाई, रामलाल, राममहेश आदि उपस्थित रहे।
भारतीय व्यापार मंडल की, नगला करन सिंह बाजार समिति ने कैंडल मार्च निकाला। भारत माता के चित्र व शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर अहिल्या बाई की मूर्ति से कैंडल मार्च शुरू हुआ और महाराज अग्रसेन की मूर्ति रामलीला चौराहे पर समापन हुआ।
भारतीय व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा रग्गी, अमित गुप्ता, विकास पालीवाल, महानगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, अतुल उपाध्याय, नगला करन सिंह बाजार समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा, महामंत्री रामनरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश बाबू गोल्डी, मुकेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, फजलेंदर पाराशर, आरती, पूनम, कुसुम व अन्य व्यापारियों ने मिलकर सरकार सरकार से मांग की कि चाहे व्यापारी टैक्स बढ़ा दो, लेकिन आतंकवाद मिटा दो।
-