फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बेसन, दूध सहित 13 नमूने जांच के लिए भेजे

Sat, 17 Aug 2024 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। इधर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शुक्रवार को टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर 13 नमूने लिए। जांच के लिए इन नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है।सहायक आयुक्त डाॅ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम ने गांधी नगर चौराहा स्थित रामगोपाल की दुकान मिश्रित दूध का नमूना लिया। भारत नगर ककरऊ कोठी के निकट मुकेश कुमार की दुकान से बेसन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। भारत टॉकीज के पास से बाइक से गुजर रहे दूधिया ओमप्रकाश से दूध का नमूना लिया। सुहागनगर में बांके बिहारी स्वीट्स से बफीर्, जाटवपुरी चौराहा के पास स्थित बबलू मिठाई भंडार से मावा का नमूना लिया।
विज्ञापन

जलेसर रोड स्थित बृजवासी स्वीट्स से छैना रसगुल्ला का नमूना लिया। हिमांयूपुर में बॉबी किराना से छुआरे और धर्मेंद्र कुमार की मिठाई की दुकान से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया। हिमांयूपुर में संचालित स्पेलर से सरसों का तेल, सोफीपुर में वाहन को रोककर सप्लाई को आ रहे मावा का नमूना लिया। इधौनपुल के पास से दूधिया प्रदीप सिंह से दूध का नमूना लिया। टीम घंटाघर स्थित दूध वाली गली में जांच के लिए भेजी। यहां संजय कुमार जैन की दुकान से कलाकंद का नमूना लिया। सहायक आयुक्त चंदन पांडेय ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर मिलावटखोरी की संभावना बढ़ जाती है। हमने टीमों को सक्रिय कर दिया है। शुक्रवार को कुल 13 नमूने संकलित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें