फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फांउडेशन की ओर से मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 12 लोगों ने रक्तदान किया। फाउंडेशन की ओर से महादानियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। 25 लोगों ने जरूरत पर रक्तदान का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमएस डा. श्याममोहन गुप्ता और प्रभारी डा. गरिमा सिंह ने किया। किसान यूनियन सावित्री संगठन के पदाधिकारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। डा. गरिमा ने रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र दिए। उन्होंने बताया कि यह रक्त जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान शैलेंद्र गुप्ता शालू, राजीव शर्मा, शशिकांत आदि उपस्थित रहे।
इन लोगों ने किया रक्तदान
सचिन अग्रवाल, प्रिंयाशु उपाध्याय, दीपक सिंह, भारतीय किसान यूनियन के ओपी यादव, सुनील कुमार, आदर्श कुमार, नरेश कुमार, शाश्वत जायसवाल, नजीम, शायदी जफर, जितेंद्र राजौरिया, अविनाश कुमार ने रक्तदान किया।