फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मृत्यु के बाद भी बने मददगार, 110 साल के सूरजभान जैन ने किया देहदान

Mon, 04 May 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 देहदान के लिए सूरजभान  जैन का शव लेकर पहुंचे परिजन। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बड़ी छपैटी निवासी सूरजभान जैन का निधन हो गया, लेकिन जाते-जाते भी वे समाज के लिए प्रेरणा छोड़ गए। जीवनभर सेवा और परोपकार की भावना रखने वाले सूरजभान जैन ने मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद की स्थापना के बाद सबसे पहले देहदान का संकल्प लिया था, जिसे उनके परिजनों ने पूरी श्रद्धा के साथ निभाया।110 वर्षीय सूरजभान के निधन के बाद उनके पुत्र निर्मल जैन और पुत्री निवेदिता जैन ने पिता की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को देहदान के लिए सौंप दिया। यह क्षण परिवार के लिए भावुक तो था, लेकिन साथ ही गर्व से भरा हुआ भी रहा कि उनके पिता का शरीर अब मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और शोध के काम आएगा।
विज्ञापन

निर्मल जैन ने बताया कि उनके पिता हमेशा समाजसेवा को सर्वोपरि मानते थे। वे स्वेच्छा से रक्तदान और देहदान जैसे कार्यों के लिए लोगों को प्रेरित करते रहते थे। उन्होंने जीवन में जो संकल्प लिया था, उसे परिवार ने उनकी अंतिम यात्रा में भी पूरी निष्ठा के साथ निभाया।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. योगेश गोयल ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के देहदान चिकित्सा शिक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। एक व्यक्ति का यह योगदान आने वाले समय में अनेक छात्रों के ज्ञान का आधार बनेगा और कई मरीजों के उपचार में भी सहायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें