फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज मेें एमबीबीएस के दूसरे बैच में 100 सीटों पर होगा प्रवेश

Sun, 13 Jul 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस की 100 सीटों पर दूसरे बैच के प्रवेश की अनुमति मिल गई है। एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) की टीम ने वर्चुअल निरीक्षण के बाद 100 सीटों के लिए अनुमति जारी की है। नीट का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मेडिकल कॉलेज में दूसरे बैच के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

जुलाई के अंतिम सप्ताह में काउंसलिंग शुरू होने की संभावना है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से दूसरे बैच के अनुमति के लिए एनएमसी में आवेदन किया गया था। एनएमसी की टीम ने चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण की महानिदेशक के साथ वर्चुअल सुनवाई कर मेडिकल कॉलेज की ओर से दिए गए घोषणा पत्र के अनुसार संकाय सदस्यों के आधार आधारित हाजिरी (एईबीएएस), संकाय सदस्यों की स्थिति, विभिन्न चिकित्सीय मानक व मूलभूत सुविधाओं को परखा था। फैकल्टी व अन्य संसाधन मानक के अनुरूप मिलने के बाद बृहस्पतिवार को 100 सीटों पर प्रवेश लेने की अनुमति प्रदान की गई है।



काउंसलिंग के लिए ये दस्तावेज जरूरी
- नीट यूजी का प्रवेश पत्र व स्कोर कार्ड सहित रिजल्ट
- कक्षा 10वीं व 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र या ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो तो)
- निवास प्रमाण पत्र (राज्य कोटा के आरक्षण के लिए)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
-


वर्जन नेशनल मेडिकल काउंसिल की ओर से एमबीबीएस के दूसरे बैच में 100 सीटों पर प्रवेश के लिए अनुमति मिल गई है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। काउंसलिंग की तिथि घोषित होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। - डॉ. योगेश गोयल, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें