फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बकरी चराने गई 10 साल की बालिका की हत्या...गले पर कसा था रस्सी का फंदा, देखकर फूट पड़ा ग्रामीणों का आक्रोश

Wed, 27 Aug 2025 07:46 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस ने मौके से शव कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। शव मौके से उठाकर एटा मार्ग पर ले जाकर रख दिया। ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य उपकरण की मदद से मार्ग को जाम कर दिया। 
 
विज्ञापन
बालिका की बेरहमी से हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में नारखी के थाना रजावली क्षेत्र में पिता के साथ बकरी चराने गई 10 वर्षीय मासूम बालिका की रस्सी से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पिता कुछ देर के लिए घर पर चाय पीने के लिए गया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन के साथ मिलकर बालिका की तलाश की तो उसका शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला। गले में रस्सी बंधी हुई थी। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजन के साथ मिलकर एटा मार्ग में जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने के करीब ढाई घंटे बाद मौके से शव उठ सका। तब आवागमन सुचारू हुआ।
विज्ञापन


गढ़ी पांडेय निवासी देवेंद्र बघेल की दस वर्षीय पुत्री काजल प्रतिदिन की भांति बुधवार को सुबह सात बजे अपने पिता के साथ खेतों की तरफ बकरी चराने के लिए गई थी। कुछ देर बीतने के बाद देवेंद्र घर चाय पीने के लिए चला गया। वापस आकर देखा तो काजल मौके पर नहीं थी। उसने ग्रामीणों के साथ पुत्री की काफी खोज की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। 

 

फिर थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर बालिका की खोज की तो खेत से कुछ देर पर स्थित एक बाजरे के खेत में बालिका का शव पड़ा मिला। बालिका के गले में रस्सी से फंदा कसा हुआ था। हत्यारे ने बड़ी ही बेरहमी से रस्सी में तीन से चार गांठ लगाई थीं। 

पुलिस ने मौके से शव कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजन और ग्रामीणों ने शव मौके से उठाकर एटा मार्ग पर ले जाकर रख दिया। साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य उपकरण की मदद से मार्ग को जाम कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा काटने लगे। 

 
विज्ञापन

इधर सूचना मिलने पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ टूंडला अमरीश कुमार के अलावा नारखी, पचोखरा का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। काफी देर तक समझाने के बाद भी परिजन किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। कुछ देर बाद एसएसपी सौरभ दीक्षित भी मौके पर आ गए। उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। तब परिजन माने। करीब ढाई घंटे का समय बीतने के बाद जाम खुल सका।

तीसरी कक्षा की छात्रा थी काजल
चाचा मोनू ने बताया कि काजल तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की बहन थी। वह प्रतिदिन पिता के साथ बकरी चराने के लिए जाती थी। फिर वहां से वापस आने के बाद स्कूल जाती थी। वह कक्षा तीन की छात्रा थी।

रजावली क्षेत्र में हुई बालिका की हत्या के मामले में पिता देवेंद्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम पैनल की टीम से कराया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों लगाई गई हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी

http://

ये भी पढ़ें-बुलंदशहर हादसा: गहरी नीद में धमाका...खून से सनी लाशों का ढेर, कैसे हुई 11 मौतें; घायलों ने बताया खौफनाक मंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें