फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईवे पर मक्का सुखाने वाले 10 किसानों को किया पाबंद

Fri, 25 Jul 2025 08:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। हाईवे पर सुखाई जाने वाली मक्का के कारण दूसरे दिन एसडीएम ने टोल प्लाजा के अधिकारियों, एनएचएआई एवं नसीरपुर पुलिस के साथ मिलकर ने सिरसागंज-नसीरपुर क्षेत्र में अभियान चलाया। एसडीएम ने मक्का सुखाने वाले 10 किसानों को पाबंद किया है। साथ ही किसानों को सख्त अल्टीमेटम भी दिया है।
विज्ञापन


सिरसागंज-नसीरपुर मार्ग पर मक्का सुखाए जाने के कारण बाइक फिसल गई थी। पीछे से आए कैंटर ने बाइक सवारों को रौंद दिया था। जिसमें दो चचेरी बहनों वीनेश एवं अनामिका की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन एवं पुलिस टीम ने हाईवे पर सुखाई जा रही मक्का के मामले को गंभीरता से लिया है। बृहस्पतिवार को एसडीएम डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह एवं सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने 12 किसानों को पाबंद किया था। जबकि शुक्रवार को दूसरे दिन एसडीएम ने एनएचएआई, टोल के अधिकारियों, सिरसागंज एवं नसीरपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। सिरसागंज क्षेत्र में टीम ने हाईवे किनारे मक्का सुखाने वाले 10 किसानों को एसडीएम ने पाबंद कर दिया है। साथ ही अन्य किसानों को भी अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें