फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन मीटर के चल रहे सवा लाख बिजली कनेक्शन

Mon, 26 Sep 2016 12:41 AM IST
Amar Uajla
विज्ञापन
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo
विज्ञापन
- नए कनेक्शनों पर जोर, पुरानों पर नहीं लग पा रहे मीटर
विज्ञापन

- विभाग के पास मौजूद नहीं हैं पर्याप्त मात्रा में मीटर, फिक्स डिमांड के आधार पर हो रही वसूली

विद्युत विभाग द्वारा एक नए कनेक्शन कराने के लिए गांव-गांव में कैंप लगाए जा रहे हैं, परंतु पुराने कनेक्शनों पर मीटर लगाने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। जनपद में करीब सवा लाख कनेक्शन बिना मीटरों के ही दौड़ रहे हैं।
शासन, प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा बिजली खरीद के सापेक्ष उपभोक्ताओं से शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए आए दिन अभियान चलाती है। उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाते हैं, उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाती हैं। लाइन लॉस कम करने के लिए अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन देने पर जोर दिया जा रहा है। गत वर्ष विभाग द्वारा एक लाख से अधिक नए कनेक्शन कराए गए थे। सितंबर माह में भी शासन ने जनपद को 30 हजार नए कनेक्शन कराने का लक्ष्य दे दिया था। नए कनेक्शन कराने को विभागीय टीम गांव-गांव कैंप लगा रही है। ग्राम प्रधानों, ग्रामीणों से कनेक्शन लेने को सहयोग मांगा जा रहा है, परंतु विभाग द्वारा पूर्व में दिए गए कनेक्शनों पर मीटर लगवाने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की माने तो 2.50 लाख कनेक्शनों में से 1.15 लाख कनेक्शन ऐसे हैं, जो बिना मीटर के ही चल रहे हैं। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक कनेक्शन बिना मीटर के चल रहे हैं। विभाग के पास सभी कनेक्शनों पर लगाने के लिए पर्याप्त मात्रा में मीटर ही उपलब्ध नहीं है। आखिर ऐसे हाल में विभाग शत-प्रतिशत राजस्व कैसे अर्जित कर पाएगा?


डिवीजन वाइज घरेलू कनेक्शनों की स्थिति

डिवीजन                कुल         मीटर्ड     अनमीटर्ड
ग्रामीण डिवी.      63708        12400    51308
शिकोहाबाद        57513        29028    28485
सिरसागंज         25033         7533    17500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें