फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दमखम दिखाते छात्र

Tue, 24 Nov 2015 06:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतर्जनपदीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से 12  तक के टूंडला, आगरा और मथुरा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में टूंडला के छात्र-छात्राओं ने प्रथम, मथुरा दूसरे और आगरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्षा पति भंवर सिंह ठेकेदार ने फीता काट कर किया। प्रतियोगिता में एमएस स्कूल की शालिनी निषाद, परी सिंह, जियांशी गौतम, कैश गुप्ता, हेमंत सिकरवार, पीयूष राजौरिया और अवी बाबू ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पलक यादव, सुहानी सिंह, वंश नेगी, पवन कुमार, तेजवीर सिंह, मयंक सोलंकी, कृष्णा शर्मा, आदित्य शर्मा ने सिल्वर मेडल जीता। प्रार्थना गुप्ता, योगिता दीक्षित, आरती चौधरी, संभव जैन, नितेश कुमार, हिमांशू त्यागी, कुशाग्र शर्मा, अंकित यादव, आशीष ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, प्रिया राजपूत, सोनवीर निषाद, आराध्य श्रीवास्तव, सोनू निषाद और हिमांशू यादव ने कांस्य पदक जीते। प्रधानाचार्य संजीव चार्ल्स तिवारी, कोच राजकुमार, हुकुम सिंह, मनोज कुमार, भेदन सिंह, आरपी सिंह, सुरेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें