फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक संसाधन जीरो, पब्लिक नियम तोड़ने में हीरो

Wed, 30 Nov 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
नो इंट्री को लगे बैरियर के उड़ चुके परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाहन चालकों के लिए नवंबर माह आते ही दिल की धड़कनें तेज हो जाती थी। हर मोड़ पर पुलिस चेकिंग में फंसने और धरपकड़ का डर था। पर इस बार ऐसा कुछ नहीं दिखा। न ही पुलिस सड़कों पर रही और न ही जागरूकता अभियान का जोर दिखा।
विज्ञापन


पूरा महीना बुधवार से खत्म हो जाएगा लेकिन इस मर्तबा पुलिस ने यातायात को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई है। जिले से बीते साल यातायात माह में जुर्माने और चालान की कार्रवाई में राजस्व वसूली 12 लाख रूपये से अधिक हुई थी। वहीं इस बार वसूली का ग्राफ दो से तीन लाख के बीच है। इस माह बांदा सागर राज्य मार्ग पर ललौली थाना क्षेत्र में तीन लोगों की एक साथ मौत हुई। इस तरह से अन्य हादसों में करीब 29 लोगों की मौत हो चुकी है। स्कूल प्रशासन और अभिभावकों ने लाडलों के प्रति लापरवाही की हदें पार कर दी है। बाइकों और स्कूटी में छात्र तेज रफ्तार से जाते दिखते हैं। बड़े से बच्चों तक दस फीसदी ही लोग हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं।

नो इंट्री बैरियर ही उखाड़ फेंका
शहर के अंदर बेपटरी यातायात पर काबू पाने के लिए एक साल पहले चौराहों पर नो इंट्री बैरियर लगाकर वीआईपी इलाकों की सीमा को बंद किया गया था। पब्लिक के वाहनों से टकराकर ये क्षतिग्रस्त हो गए। दोबारा विभाग ने सुध लेने की कोशिश नहीं की।  
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ता ग्राफ
साल    हादसे    मृतक   घायल
2011   411    228    247
2012   458    293     338
2013   430    271     291
2014   472    281     305
2015   480    292     289  
2016 नवंबर तक 486 304   376
 
हाईवे के दुर्घटना वाले क्षेत्र
90 किलोमीटर के हाईवे पर सर्वाधिक दुर्घटना वाले इलाकों में गुधरौली, औंग, चौडगरा, मौहार, मलवां, सौंरा, चितौरा, अल्लीपुर, नउवाबाग, हुसैनगंज बाईपास, लोधीगंज मोड़, बड़ा पुल, बिलिंदा, उसरैना, थरियांव बाईपास, महिचा मंदिर, नौबस्ता बाईपास, संग्रामपुर हैं।
-

पुलिस ने नवंबर माह में काम किया है। नोटबंदी की वजह से जुर्माने की कार्रवाइयां कम हुई है। यातायात माह की समीक्षा की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस पूरे माह वीआईपी ड्यूटी में रही है। कई वजहों के अधिक काम नहीं हो सका है। ट्रैफिक को लेकर पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन

आरके यादव-एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें