फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिंदकी में कुएं में गिरे युवक को निकालने गया दोस्त भी गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। सूखे कुएं में फिसलने से गिरे युवक को निकालने जा रहा दोस्त भी रस्सी टूटने से नीचे चला गया। दोनाें को किसी तरह से बाहर निकाला जा सका। एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी दीपक (20) गांव के ही लगभग 40 फीट गहरे सूखे कुएं में मंगलवार रात फिसलने से गिर गया। चीख पुकार पर ग्रामीण इकट्ठा हुए। युवक को निकालने के लिए गांव का उसका मित्र रवि (25) रस्सी के सहारे कुएं में उतरने लगा। अचानक रस्सी टूटने से वह भी कुएं में गिर गया।
दोनों को काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने कुएं से बाहर निकाला। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में दीपक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें