फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जहर खाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने भाभी से प्रेम प्रसंग के विरोध पर शनिवार शाम जहर खा लिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक का भाभी से प्रेम प्रसंग था। इसका पता लगने पर कई दिन से घरेलू विवाद चल रहा था। युवक की पत्नी ने हथगाम थाने में शिकायत की। पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर सहमति से समझौता कराया था। यहां महिला से किसी तरह से संपर्क न रखने की बात युवक ने स्वीकारी।
इसके बाद गांव किनारे युवक ने जहर खाकर बहनोई को कॉल पर घटना की जानकारी दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां युवक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें