फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में ट्रेडिंग कंपनी में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर साइबर अपराधियों ने युवक से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शनिवार को आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मधियाखेड़ा गांव निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर आव्या शर्मा नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। बातचीत के दौरान उसे ट्रेडिंग कंपनी में रुपये निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का झांसा दिया गया।
झांसे में आकर मुकेश कुमार ने 24 अप्रैल से 19 मई के बीच विभिन्न तिथियों में कुल दो लाख 31 हजार 410 रुपये बताए गए बैंक खाते में भेज दिए। बाद में जब उसने मुनाफे की रकम मांगी तो आरोपितों ने कॉल उठाना बंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर जांच की जा रही है।