फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आईटीआई कर कॅरिअर बनाएं युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हाईस्कूल तक पढ़े युवा आईटीआई उत्तीर्ण कर अपना कॅरिअर बना सकते हैं। इसके लिए जिले के पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों की 1,844 सीटें हैं।
विज्ञापन

अभ्यार्थी कोपा, मैकेनिक, प्लंबर, स्टेनोग्राफर, वायरमैन, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कुल 24 ट्रेडों का चयन कर आगे के लिए राह को आसान बना सकते हैं। जिले में पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं। इनमें राजकीय आईटीआई फतेहपुर को नोडल आईटीआई की जिम्मेदारी मिली है। इसके अधीन खागा, बिंदकी, जहानाबाद और आईटीआई सिविल लाइन हैं। आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद उसका चयन हाईस्कूल की मेरिट के आधार पर किया जाता है। आईटीआई करने के बाद छात्र रेलवे, सेना, नौसेना, वायुसेना, पीडब्ल्यूडी, व्यावसायिक शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा जैसे सरकारी क्षेत्रों में करिअर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें