फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओडिशा से आई गांजे की खेप एसटीएफ ने पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद (फतेहपुर)। थाना पुलिस व कानपुर एसटीएफ की संयुक्त टीम ने ओडिशा से जिले में आई गांजे की खेप पकड़ी है। इसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने चालक व खलासी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

कानपुर एसटीएफ के उपनिरीक्षक विनोद कुमार टीम के साथ घाटमपुर की ओर से जहानाबाद के रास्ते आने वाली गांजा लदी डीसीएम की खबर पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे की टीम के साथ एसटीएफ ने रिंद नदी के पास वाहनों की चेकिंग लगाई। रविवार दोपहर 11 बजे टीम ने एक डीसीएम संदेह के आधार पर रोकी। डीसीएम में लोड दफ्ती के बीच 15 बोरी गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने ओडिशा प्रांत नयागढ़ जिला इट्टामाटी थाने के हरिकृष्णरपुर निवासी चालक ज्ञानरंजन बाघ और डेकानाला जिले के काठगढ़ा निवासी खलासी विश्वहमजीत बेहरा को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बोरियों से डेढ़ क्विंटल गांजा 11 लाख कीमत का बरामद हुआ है। गांजे की सप्लाई जिले में ही किसी को पहुंचाने देने आए थे। पूछताछ में राजेश का नाम बताया है। डीसीएम सीज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें