फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, छह घायल.. ....

Fri, 28 Apr 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। छह लोग घायल हुए। सदरकोतवाली क्षेत्र के भराहरा गांव निवासी मनोज (29) गुरुवार को किसी काम से नउवाबाग जा रहा था। नउवाबाग हाईवे पर किसी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता रामस्वरूप की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने बताया कि बेटा मजदूरी करता था। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी रामचंद्र के बाइक से कल्यानपुर थाना क्षेत्र पुत्री के घर जा रहा था। महरहा के पास अन्ना पशु सामने आने से टकरा गए। हादसे में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर, थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला गांव निवासी जितेंद्र अपनी पत्नी मालती और एक साल बच्चे को बाइक से शहर इलाज कराने आए थे। वह घर जा रहे थे। बहरामपुर गांव निवासी पंकज थरियांव की ओर से आ रहा था। कोतवाली क्षेत्र के सुल्ताननगर के पास बाइक सवार पंकज अनियंत्रित हो गया। उसने पहले टेंपो में टक्कर मारी। इकसे बाद जितेंद्र की बाइक से भिड़ गया। हादसे में चारों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थरियांव थाना क्षेत्र के नयापुरवा निवासी जागेश्वर की 22 वर्षीय पुत्री विमला देवी शहर में एसएससी की कोचिंग करती है। वह भाई अनिल कुमार के साथ बाइक से आबूनगर की ओर जा रही थी। जिला अस्पताल के सामने बाइकों की भिड़ंत में छात्रा गिरने से घायल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें