फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टेंपो की टक्कर से युवक घायल, एक घंटे बाद आई एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात एक टेंपो ने बाइक सवार अरविंद कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। टक्कर मारने के बाद टेंपो चालक वाहन समेत भाग गया। घायल अरविंद को सीएचसी ले जाया गया। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अरविंद के पिता चंद्रभान ने आरोप लगाया कि रेफर होने के बाद भी एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। आरोप है कि घटना के दौरान बेटा अस्पताल में तड़पता रहा। इस देरी से परिजन और ग्रामीणों में नाराजगी है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर टेंपो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें